अम्बेडकरनगर44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अम्बेडकरनगर में परमिट के बिना चलने वाली निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान में मंडल स्तरीय टीम जांच और कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि जिले में बड़े पैमाने पर बिना परमिट के चल रहीं बसें रोडवेज के राजस्व को नुकसान पहुंचा रही हैं।
जिले में करीब 200 से अधिक निजी बसें टूरिस्ट परमिट के नाम पर यात्रियों को ढो रही हैं। निजी बसें अलग-अलग मार्गों पर चलती हैं। निजी बसों के चलने से रोडवेज के राजस्व का नुकसान हो रहा है। निजी बसों पर रोक लगाने के लिए शासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ये अभियान आज से चलाया जाएगा। रोडवेज के एआरएम सीताराम ने बताया कि यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा, जिसमें शासन स्तर से 39 टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या मंडल स्तर की टीम जिले के एआरएम के साथ अभियान के दौरान बिना परमिट के चलने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
Source link