अबोहर के रितिक के 12वीं में 97%: मेडिकल में 485 अंक, पंजाब के सभी मेरिटोरियस स्कूलों में अव्वल, पिता की घर में किरयाने की दुकान

Punjab

अबोहर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के अबोहर शहर में रहने वाले रितिक शर्मा ने 12वीं कक्षा के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडिकल स्ट्रीम में मेरिट में स्थान हासिल किया है। रितिक शर्मा बठिंडा के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ता है और उसने पंजाब के सभी मेरिटोरियस स्कूलों में टॉप किया है। रितिक शर्मा ने 500 में से 485 (97%) अंक लेकर यह मुकाम हासिल किया है।

अपने पिता के साथ दुकान पर बैठा रितिक शर्मा।

अपने पिता के साथ दुकान पर बैठा रितिक शर्मा।

पूर्व CM के प्रोजेक्ट ने सपनों को उड़ान दी: रितिक
रितिक का सपना डॉक्टर बन कर अपने पिता की तरह समाज सेवा करना है। रितिक मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता है और एक वक्त वह भी रहा, जब स्कूल में पढ़ते हुए रितिक और उसकी बहन के पास फीस भरने के पैसे नहीं थे। कबाड़ का काम भी किया गया, लेकिन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के ड्रीम प्रोजेक्ट ने सपनों को उड़ान दी।

अपने परिवार के साथ रितिक शर्मा।

अपने परिवार के साथ रितिक शर्मा।

परिवार में खुशी का माहौल, मिल रही बधाइयां
​​​​​​​मेरिटोरियस स्कूल इनके लिए वरदान साबित हुआ और आज रितिक जैसे अनेकों गरीब परिवार से संबंधित बच्चे अपने सपने इन स्कूलों के जरिए साकार कर रहे हैं। परिवार में बेहद खुशी का माहौल है और रितिक और परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है। रितिक की बहन भाई की इस उपलब्धि पर बेहद खुश है और उसकी भावुकता इसका सबूत है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *