आजमगढ़20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आजमगढ़ में विहिप ने मनाया संस्कारशालाओं का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम। पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।
आजमगढ़ जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगर में संचालित संस्कार शालाओं का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम नगर के अग्रसेन महिला डिग्री कॉलेज में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विहिप के क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी, विहिप प्रान्त सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अवधनारायण मिश्रा द्वारा भारत माता, सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसमें श्रीकृष्ण संस्कारशाला हीरापट्टी द्वारा श्रीकृष्ण लीला मंचन, श्रीराम संस्कारशाला कोलघाट द्वारा रामायण मंचन, शिव तांडव व सरस्वती वंदना, रानी लक्ष्मी बाई संस्कारशाला अराजीबाग द्वारा सच्चा वीर बना दे मां एवं देश रंगीला रंगीला पर, अशोक सिंघल संस्कारशाला रैदोपुर द्वारा महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र और जय देवा श्री गणेशा पर कार्यक्रम प्रस्तुत हुए।
शिक्षा के साथ संस्कार देने का उद्देश्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारीख ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य सेवा है और विहिप सेवा विभाग का उद्देश्य अपने सेवा कार्यों के द्वारा हिन्दू समाज को स्वस्थ, शिक्षित, राष्ट्रभक्त एवं स्वावलंबी बनाने का है। शक्तिशाली और सामर्थ्यवान राष्ट्रनिर्माण हेतु युवा पीढ़ी के अंदर अच्छे संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग द्वारा गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देने का संकल्प लेकर देश भर में संस्कारशालाओं का संचालन किया जा रहा है। विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सेवा कार्यो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है आज हम लोग एक लाख से अधिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से हिन्दू समाज का जागरण कर रहे हैं। संस्कारशाला के संचालन से समाज को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link