जालंधरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

- विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान श्रमिकों और उनके मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
महिला उद्यमियों ने सामाजिक आर्थिक परिवर्तन का संदेश जालंधर में दिया। लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब की महासचिव सीमा धूमल ने जालंधर केन्द्रीय व जालंधर उत्तरी द्वारा स्थानीय एसएस फोर्जिंग के उद्योगिक परिसर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती की सक्रिय इकाई के लिए 6 अनिवार्य कार्यों में विश्वकर्मा दिवस है। उद्यमियों के लिए भगवान विश्वकर्मा आराध्य देव हैं।
सफल उद्योग की पूंजी में एक घटक श्रमिक भी होता है। समारोह का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलन के पश्चात भगवान विश्वकर्मा के सामूहिक पूजन के बाद कुशल श्रमिकों और श्रमिकों के मेधावी बच्चों का सम्मान व दैनिक उपयोग को वस्तुएं भेंट की गई। इस दौरान औद्योगिक परिसर के सभी सदस्यों को बेटियों को पढ़ने और अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
महिलाओं को कारोबार में हिस्सेदारी के लिए उत्साहित किया गया है। महिला प्रकोष्ठ की सभी मेंबरों ने कहा कि महिलाओं के बिजनेस में हिस्सा लेने से न केवल पारिवारिक तरक्की का रास्ता खुलता है तो इसके साथ ही देश की आर्थिक ताकत में भी बढ़ोतरी होती है।
इस दौरान लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, जालंधर के अध्यक्ष विवेक राठौर ने महिला ईकाइयों द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के संयोजन संबंधी विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें हर संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक उद्यमी समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आर्थिक विकास के लिए उद्यमशीलता और सतत व्यापार में वृद्धि आवश्यक है। उक्त समारोह संयोजन में जालंधर केंद्रीय की अध्यक्ष अमरदीप शेरगिल, महासचिव आरती सचदेवा, उपाध्यक्ष शिल्पा चावला, सचिव रूही बुद्धिराजा, जालंधर उत्तरी की संयोजक रमन जज, सह संयोजक पल्लवी ठाकुर, इंदु ठाकुर, पूनम ठाकुर, सविता ठाकुर, दीपिका राठौर, सरोज ठाकुर व अन्य ने सक्रिय योगदान दिया।
Source link