​इंटरपोल की मदद से होगी माफिया विनोद की गिरफ्तारी: नेपाल ​में मिला माफिया का लोकेशन, यूपी के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में है विनोद

UP

गोरखपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के टॉप- 61 माफियाओं की लिस्ट में शामिल गोरखपुर का फरार माफिया विनोद उपाध्याय अब नहीं बच पाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब बड़ा प्लान तैयार किया है। माफिया पर 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख का इनाम कर दिया गया। साथ ही अब उसे दबोचने के लिए लगी पुलिस, क्राइम ब्रांच और STF के अलावा अब इंटरपोल की भी मदद ली जाएगी।

माफिया विनोद की आखिरी लोकेशन नेपाल में मिली है। ऐसे में गोरखपुर जोन के ADG अखिल कुमार के निर्देश पर उसकी लोकेशन जुटाने के लिए पुलिस ने नेपाल बार्डर पर अपने मुखबिर भी एक्टिव कर दिए गए हैं। साथ ही बॉर्डर इलाकों पर नेपाल और इंडिया पुलिस के अलावा SSB के जवानों की मीटिंग भी की जा रही है। दोनों देश अपने यहां के इनामी बदमाशों की लिस्ट एक दूसरे को सौंप रहे हैं। ताकि दोनों देशों के फरार बदमाशों को पकड़वाने में एक दूसरे की मदद हो सके। माफिया विनोद को पकड़ने के लिए अब नेपाल पुलिस की मदद लेगी।

माफिया विनोद उपाध्याय का नाम यूपी के गोरखपुर के टॉप-10 और प्रदेश के टॉप-61 माफिया की लिस्ट में शामिल है।

माफिया विनोद उपाध्याय का नाम यूपी के गोरखपुर के टॉप-10 और प्रदेश के टॉप-61 माफिया की लिस्ट में शामिल है।

यूपी के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में है विनोद
माफिया विनोद उपाध्याय का नाम यूपी के गोरखपुर के टॉप-10 और प्रदेश के टॉप-61 माफिया की लिस्ट में शामिल है। यहां शाहपुर के रेल विहार, गोरखनाथ के धर्मशाला बाजार में भी उसका मकान है। जबकि, उसपर 38 मुकदमे दर्ज हैं।

जबकि, गुलरिहा इलाके के मोगहला में भी उसने सरकारी जमीनों को कब्जा कर अपना मकान और फार्म हाउस बनवा रखा था। लेकिन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र के बने माफिया विनोद उपाध्याय के फार्म हाउस और उसके भाई संजय के घर पर बुलडोजर चला दिया। बावजूद इसके पुलिस अब तक उसे पकड़ने में नाकाम है।

DGP के निर्देश बिछने लगा जाल
वहीं, अभी हाल ही में प्रदेश के DGP विजय कुमार ने प्रदेश के टॉप- 61 माफिया की लिस्ट में शामिल बदमाशों पर की गई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की। जिसमें प्रदेश के 9 बदमाशों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई न होने पर DGP ने नाराजगी जताई है। माफिया जिस जिले के रहने वाले हैं, वहां के पुलिस कमिश्नर/पुलिस कप्तान को DGP ने पत्र लिख कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

माफिया पर कार्रवाई न होने वाली सूची में गोरखपुर के विनोद उपाध्याय का नाम भी शामिल था, लेकिन दो महीने के अंदर उसके फार्म हाउस पर GDA का बुलडोजर चलने सहित गुलरिहा और शाहपुर थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने से गोरखपुर पुलिस DGP की नाराजगी का शिकार नहीं हो पाई। हालांकि, DGP ने माफिया विनोद की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसके तत्काल बाद पुलिस ने पर घोषित 50 हजार का इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

बीते 17 जून को पुलिस ने माफिया का अवैध मकान बुलडोजर से ढहा दिया था।

बीते 17 जून को पुलिस ने माफिया का अवैध मकान बुलडोजर से ढहा दिया था।

4 महीने से फरार चल रहा माफिया
दरअसल, 24 मई को कैंट इलाके के दाउदपुर में रहने वाले कैंसर पीड़ित पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव ने गुलरिहा थाने में माफिया विनोद उपाध्याय उसके भाई संजय, नौकर छोटू और दो अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने, तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने नौकर छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश में पुलिस, क्राइम ब्रांच लगी है।

कोर्ट ने जारी किया था NBW
साल 2010 में गोरखनाथ के जटेपुर दक्षिणी निवासी माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई संजय उपाध्याय और सहयोगी प्रभाकर द्विवेदी पर शाहपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर शशिभूषण कुमार शांडिल के न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई चल रही है। सुनवाई पर हाजिर न होने की वजह से माफिया और उसके भाई के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

माफिया विनोद उपाध्याय साथ फरार चल रहे उसके गुर्गे उमेश कुमार प्रजापति को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

माफिया विनोद उपाध्याय साथ फरार चल रहे उसके गुर्गे उमेश कुमार प्रजापति को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भाई कर चुका है सरेंडर, गुर्गे जा चुके हैं जेल
वहीं, विनोद 4 महीने से पुलिस और क्राइम ब्रांच के अलावा STF टीम को भी छका रहा है। हालांकि, इस बीच पुलिस का लगातार बढ़ता प्रेशर देख माफिया का भाई संजय उपाध्याय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि, पुलिस ने उसके कई गुर्गो को गिरफ्तार भी किया। कई बार विनोद ने भी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश भी की। लेकिन, वह इससे सफल नहीं हो सका। विनोद पर पुलिस की कार्रवाई देख उससे पीड़ित हुए लोग भी खुलकर सामने आने लगे। इस दौरान विनोद के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हुए।

गोरखपुर जोन में दूसरा बड़ा इनामी है विनोद
​माफिया विनोद अब गोरखपुर जोन के 11 जिलों में दूसरा सबसे बड़ा इनामी अपराधी है। उसपर एक लाख रुपए का इनाम है। जबकि, पहले नंबर पर राघवेंद्र का नाम है। चार लोगों की हत्या करने वाला झंगहा के सुगहा गांव के राघवेंद्र यादव पर 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित है। राघवेंद्र साल 2016 से फरार है। लेकिन, उसे भी अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।

एक भी माफिया का गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
गोरखपुर पुलिस अब तक एक भी माफिया को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, खुद से जेल जा चुके माफियाओं पर बुलडोजर चलवाने के बाद पुलिस का दावा है कि अंडरग्राउंड क्राइम में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय की तलाश में तो लगी है। इससे पहले माफिया सुधीर सिंह, माफिया ​राकेश यादव और माफिया अजीत शाही को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। बल्कि यह सभी ने खुद कोर्ट सरेंडर कर जेल चले गए।

  • खबर में आगे जानते हैं, कैसे सरेंडर कर रहे माफिया…

केस:- 1)

काली कोट पहनकर अजीत ने दिया चकमा
रेलवे कोऑपरेटिव बैंक पहुंचकर वहां के कर्मचारियों को अजीत शाही ने जान से मारने की धमकी 12 मई को दी। इसके बाद शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस माफिया की तलाश में छापेमारी कर रही थी तभी 18 मई को काली कोटकर पहनकर पुलिस को चकमा देते हुए अजीत शाही ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

केस:- 2)

लग्जरी गाड़ियों में सरेंडर करने पहुंचा सुधीर
अप्रैल महीने में कोर्ट ने एक मुकदमे में सुधीर सिंह का वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस गोरखपुर और लखनऊ में सुधीर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच चकमा देकर एक पुराने मामले में सुधीर सिंह ने महाराजगंज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि माफिया कई लग्जरी गाड़ियों और भीड़ के साथ सरेंडर करने पहुंचा था। इसके बाद भी पुलिस को भनक नहीं लगी।

केस:- 3)

जमानत वापस करा राकेश ने किया सरेंडर
माफिया राकेश यादव को भी पुलिस तलाश रही थी। लेकिन, राकेश तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। इससे पहले ही राकेश यादव ने एक पुराने मुकदमे में जमानत खिंचवा शनिवार को कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। पुलिस को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी।

  • आइए, अब माफिया विनोद उपाध्याय और उसके भाई की क्राइम कुंडली बताते हैं…

यूपी का वो माफिया जिसे नेपाल के बदमाश ने जेल में थप्पड़ मारा तो उसे घर पहुंचने से पहले गोली मार दी, भाई भी है दबंग

दिसंबर 2004 का वह समय था। नेपाल के भैरहवा के शातिर अपराधी जीतनारायण मिश्र ने गोरखपुर जेल के अंदर एक छात्रनेता को थप्पड़ मार दिया। छात्रनेता कुछ दिन बाद जमानत पर बाहर आया। उधर जीतनारायण को बस्ती जेल भेज दिया गया। 7 अगस्त 2005 को जमानत मिल गई। जीतनारायण अपने बहनोई गोरेलाल के साथ संतकबीरनगर के बखीरा जाने के लिए जीप पर बैठा। जैसे ही वह उतरा कार से आए बदमाशों ने घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 70 सेकण्ड के अंदर जीतनारायण और गोरेलाल जमीन पर पड़े थे। मर चुके थे।

ये फायरिंग करने वाला वही छात्रनेता था, जिसे 8 महीने पहले जीतनारायण मिश्र ने एक थप्पड़ मार दिया था। नाम है विनोद उपाध्याय। विनोद के अपराधों की लिस्ट और राजनीतिक पहुंच लंबी है। गैंगस्टर से पहले वह छात्रनेता था। जननेता बनना चाहता था लेकिन बन गया गोरखपुर का सबसे बड़ा माफिया। आज बात होगी विनोद उपाध्याय की…

विनोद जिसे चाहता वह अध्यक्ष बनता
1970 के दशक में गोरखपुर की राजनीति गोरखपुर यूनिवर्सिटी से चलने लगी थी। हरिशंकर तिवारी, बलवंत सिंह और वीरेंद्र प्रताप शाही जैसे छात्र नेता राजनीति की मुख्यधारा में आ गए। इसके बाद यह ट्रेंड ही बन गया। लड़के यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाते। कुछ अपना उद्देश्य हासिल करते और कुछ बाहुबली, नेता या माफिया बनकर निकलते। विनोद उपाध्याय दूसरी कैटेगरी में आते हैं।

1970 के दशक में जेपी के कारण गोरखपुर यूनिवर्सिटी में राजनीति शुरू हो गई। हरिशंकर तिवारी और वीरेंद्र शाही जैसे बाहुबली नेता निकलकर सामने आए।

1970 के दशक में जेपी के कारण गोरखपुर यूनिवर्सिटी में राजनीति शुरू हो गई। हरिशंकर तिवारी और वीरेंद्र शाही जैसे बाहुबली नेता निकलकर सामने आए।

विनोद ने चुनाव लड़ने के बजाय लड़वाने पर भरोसा किया। 2002 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर अपने एक साथी को लड़वाया। वह चुनाव जीत गया। यहां से विनोद की पहुंच राजनीति में बड़े-बड़े लोगों से हो गई। 2004 में फिर से एक प्रत्याशी उतारा, लेकिन लिंगदोह समिति के तय नियमों की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सका। लोग बताते हैं कि प्रत्याशी की उम्र अधिक थी।

नए लड़कों के समर्थन से बना ली गैंग

यूनिवर्सिटी से करीब 10 साल जुड़े रहने के कारण विनोद ने छात्रों की एक बड़ी गैंग बना ली। यह वह वक्त था, जब गोरखपुर में जातीय आधार पर गैंग हुआ करती थी। हरिशंकर तिवारी ब्राह्मणों के रॉबिनहुड थे और विनोद उनका खास चेला। हरिशंकर तिवारी के चेलो में श्रीप्रकाश शुक्ला भी था। 1997 में ठाकुरों के नेता और महाराजगंज जिले के बाहुबली वीरेंद्र प्रताप शाही को श्रीप्रकाश ने लखनऊ में गोलियों से भून दिया था।

यह वह वक्त था, जब विनोद का नाम अपराध जगत में नहीं दर्ज था। लेकिन यह सब देखकर अपराध करने की हिम्मत आ गई। श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के बाद विनोद उपाध्याय, सत्यव्रत राय का खास हो गया। ये सत्यव्रत राय कभी श्रीप्रकाश को सलाह देने वाले बताया जाता था। दोनो साथ हुए तो अपराध में नाम आने लगा, 1999 में एक के बाद एक दो मुकदमा गोरखनाथ थाने में दर्ज हो गया। पहला धमकी से और दूसरा दलित के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। कुछ सालों बाद पैसे के लेनदेन को लेकर सत्यव्रत से झगड़ा हो गया। यहां से दोनों दुश्मन हो गए। बाहुबली हरिशंकर तिवारी का हाथ विनोद के सिर पर था, इसलिए वह अपराध के बाद भी बच जाता था।

बाहुबली हरिशंकर तिवारी का हाथ विनोद के सिर पर था इसलिए वह अपराध के बाद भी बच जाता था।

बाहुबली हरिशंकर तिवारी का हाथ विनोद के सिर पर था इसलिए वह अपराध के बाद भी बच जाता था।

हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को सरेआम पीटा

रेलवे के ठेकों के अलावा विनोद एफसीआई का भी ठेका लेता था। एकबार ठेके को लेकर ही हिन्दू युवा वाहिनी के सुनील सिंह से विवाद हो गया। विनोद और उनके लोग दिन में दो बजे सुनील सिंह को उठा ले आए। उन्हें गोरखपुर शहर के अंदर विजय चौराहे से गणेश होटल तक पीटते हुए ले गए। सुनील छोड़ देने की विनती कर रहे थे, लेकिन पीटने वालों को तरस नहीं आया। बाद में मामला दर्ज हुआ पर कार्रवाई नहीं हुई।

बसपा के जरिए राजनीति में शुरुआत

विनोद उपाध्याय ने अपनी राजनीति की शुरुआत बसपा से की। बसपा महासचिव सतीश मिश्रा से नजदीकी के कारण पार्टी ने विनोद को गोरखपुर का प्रभारी बना दिया। 2007 में गोरखपुर सदर सीट से प्रत्याशी बनाया। मायावती खुद विनोद के समर्थन में रैली करने गोरखपुर गई, लेकिन जब नतीजे आए तो विनोद चौथे स्थान पर रहा। भाजपा के डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल लगातार दूसरी बार सदर सीट से विधायक बन गए।

पीडब्ल्यूडी कांड

2007 तक विनोद पर 9 मुकदमें हो चुके थे। कई बार जेल जा चुका था। 2007 में सिविल लाइंस इलाके में विनोद उपाध्याय गैंग पर लाल बहादुर गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। विनोद गैंग के लोगों को पिस्टल निकालने तक का वक्त न मिला। गोलियां गाड़ियों के चीरती हुई शरीर में घुसने लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट थमती उसके पहले ही विनोद गैंग के रिपुंजय राय और देवरिया के सत्येंद्र की सांस थम गई थी। इस मामले में केस लिखा गया अजीत शाही, संजय यादव, संजीव सिंह, इंद्रकेश पांडेय समेत 6 लोगों के खिलाफ। लाल बहादुर को आरोपी नहीं बनाया गया।

एक के बाद एक अपराध

विनोद के खिलाफ 2007 में लखनऊ के हजरतगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। 2008 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ। एक तरफ पुलिस जांच कर रही थी और दूसरी तरफ विनोद अपराध करते जा रहा था। इस दौरान विनोद की नजर विवादित जमीनों पर टिक गई। कई जमीनें अपने और अपने लोगों के नाम करवा ली। दूसरे गैंग में क्या चल रहा इसे पता करने के लिए हर गैंग में विनोद ने चालाकी के साथ अपने लोगों की एंट्री करवा दी।

विनोद उपाध्याय के समर्थन में मायावती ने रैली की थी लेकिन वह डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को नहीं हरा सके।

विनोद उपाध्याय के समर्थन में मायावती ने रैली की थी लेकिन वह डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को नहीं हरा सके।

दो हत्याओं का बदला

लाल बहादुर यादव राजनीति में आ गया। पिपरौली के ब्लॉक प्रमुख बन गया। मई 2014 को गोरखपुर यूनिवर्सिटी आया तो गेट के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौत का बदला मौत के रूप में पूरा हो गया। गोरखपुर कैंट पुलिस ने विनोद उपाध्याय समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। तीन फरार हैं, बाकी इस वक्त जेल में हैं।

जेल गया पर रौब कम न हुआ

विनोद पर 2014 में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। 2020 आते-आते विनोद पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों की संख्या 25 पहुंच गई, जो अब बढ़कर 32 हो गई है। जमानत पर छूटा तो फरार हो गया।। पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। 17 जुलाई 2020 को पुलिस ने विनोद को गोमतीनगर के विपुल खंड से गिरफ्तार कर लिया। यहां से विनोद और उसके लोगों की जमीनों से कब्जा छुड़वाने में लग गई।

17 जुलाई 2020 को गोरखपुर पुलिस ने विनोद को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, जेल जाने के बाद भी माफिया का रौब कम नहीं हुआ।

17 जुलाई 2020 को गोरखपुर पुलिस ने विनोद को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, जेल जाने के बाद भी माफिया का रौब कम नहीं हुआ।

छोटा भाई भी दबंग

विनोद के पांच भाईयों में तीन दबंग हैं। विनोद के सबसे छोटे भाई संजय उपाध्याय ने एकबार असुरन चौकी पर एक पुलिसवाले को थप्पड़ मार दिया। इस थप्पड़ के बाद पुलिस की नजर में चढ़ गए। राजनीतिक पार्टियों ने भी इसके बाद किनारा करना शुरू कर दिया।

पुलिस अभी तक विनोद उपाध्याय की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। विनोद के गैंग के लाल बाबू यादव की दो कार सहित 13 लाख की संपत्ति, सूरज पासवान का एक ट्रैक्टर, पक्का मकान, अर्जुन पासवान की चार, चार पहिया गाड़ी, जमीन के साथ 96 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। फिलहाल विनोद नाम का सूरज अस्त होने की दिशा में अग्रसर है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *