कभी भी पलटी मार सकते हैं नीतीश: सीतामढ़ी में राजू तिवारी बोले- इस सरकार में बिहार और बिहारियों की स्थिति हुई बदहाल

Bihar

सीतामढ़ी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकेश झा।

सीतामढ़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल कुर्सी की सरकार है। इस सरकार में बिहार और बिहारियों की बदहाल स्थिति और उनपर प्रतिदिन होने वाले जुल्म से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है।

राजू तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार कभी भी पलटी मार सकते है। चिराग पासवान बिहार और बिहारियों के लिए एक ऐसी व्यवस्था चाहते है। जिससे हमारा बिहार फर्स्ट और बिहार फर्स्ट हो और इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा निकाला गया है।

कार्यकर्ताओं के दम पर धाराशाही हुए विरोधी

पार्टी चुनाव से पहले सभी जिलों में जाकर समीक्षा करेगी। पार्टी के सिद्धांत अपने कार्यकर्ताओं से साझा करेगी। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के सोच और अपने कार्यकर्ताओं के दम पर सारा विरोधी धाराशाही हो जाएगा।

बिहार और बिहार की जनता अब जाग चुकी हैं और सबने यह ठान लिया है कि अब बिहार का नेतृत्व 2025 में चिराग पासवान को देना है। ताकि हमारा बिहार भी विकसित हो। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित की गई थी।

कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोजपा संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान और पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मोहन झा के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मौके पर संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, शोभा पासवान, अमित रानू, संजय सिंह, अजय कुशवाहा, इंद्राणी कुमारी, परशुराम पासवान, रामप्रवेश यादव, मनोज पासवान, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक बलवंत मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी रामाशंकर कुमार समेत सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष शामिल थे।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *