कैमूरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पीड़ित ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में मुख्यमंत्री कोषांग में तैनात कार्यपालक सहायक पद के साथ मारपीट की गई है। बताया गया कि कुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी के रहने वाले जवाहरलाल शर्मा जब ड्यूटी खत्म कर अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से भभुआ से सोनहन की तरफ आ रहे थे तभी सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा मोड़ के पास 12 से ज्यादा बदमाशों ने लाठी-डंडे और रॉड से जमकर पीटा है।
साथ ही कट्टे से गोली मारने का भी डर दिखाया है। पिटाई करने के बाद उसकी सोने का सिकरी, लैपटॉप, पर्स सहित कई सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना को सूचना देते हुए सदर अस्पताल भभुआ में उपचार के लिए भेज दिया। चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पीड़ित ने थाना में आधा दर्जन नामजद और आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान में जुटी हुई है।

शख्स के पैर हाथ टूटे हैं।
कार्यपालक सहायक जवाहरलाल शर्मा ने बताया कि मैं प्रतिदिन की भांति अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी सिलौटा मोड़ के पास 12 से 15 की संख्या में मौजूद रहे लोगों द्वारा मेरा हेलमेट निकालकर पहचान किया गया कि यही है, उसके बाद ताबड़तोड़ लाठी-डंडा रॉड से पिटाई कर दी गई।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पीड़ित ने बताया कि मेरा दोनों हाथ टूट चुका है। पूरे शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। हमने प्राथमिकी दर्ज करा दी है और प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि जो भी अपराधी इसमें शामिल हैं, उन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे।
भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि जवाहरलाल शर्मा कार्यपालक सहायक ने आधा दर्जन नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। मामला दर्ज कर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी कर रही है।
Source link