खन्ना में जेठ ने भाभी का किया मर्डर: छत पर कपड़े सुखाते समय चाकू से किए वार; घरेलू कलह बनी वजह, आरोपी गिरफ्तार

Punjab

खन्ना15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक महिला कर्मजीत का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक महिला कर्मजीत का फाइल फोटो।

पंजाब के खन्ना स्थित गांव जलनपुर में घरेलू कलह के चलते जेठ ने अपनी भाभी का मर्डर कर दिया। महिला जब कपड़े सुखाने के लिए मकान की छत पर गई तो पीछे से उसके जेठ ने आकर चाकू से कई वार किए। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान करमजीत कौर (40) निवासी जलनपुर के तौर पर हुई।

मृतका के पति शमशेर सिंह ने बताया कि वे तीन भाई हैं। तीनों जॉइंट फैमिली में रहते हैं। घर में मामूली बातों को लेकर कलह रहता था। मंगलवार को कलह के चलते तैश में आए उसके बड़े भाई मोहन सिंह (55) ने मर्डर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मोहन सिंह को पकड़ लिया था। बता दें कि घर में खर्च को लेकर नोक-झोंक होती रहती थी। परिवार में बच्चों में भी झगड़ा होता रहता था। इस वजह से घरेलू कलह बढ़ती गई।

प्लानिंग के तहत मर्डर, बाहर से लाया चाकू
जिस चाकू से महिला का मर्डर किया गया वो घर से बाहर से लाया गया था। जिससे माना जा रहा है कि मोहन सिंह ने पहले से मर्डर की प्लानिंग बनाई। पीठ और छाती पर वार करने से महिला की मौत हो गई।

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
समराला थाना अधीन आती बरधालां चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर लिया है। मर्डर की वजह घर में खर्च को लेकर कलह बताई जा रही है। बाकी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *