अमृतसरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

खालिस्तानी समर्थक, जिनकी हुई रहस्यमय परिस्थितियों में मौत।
बीते कुछ समय में खालिस्तानी पुन: एक्टिव होते जा रहे हैं। कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में भी खालिस्तानियों ने अपनी आवाज को बुलंद किया है। लेकिन इसी बीच बीते कुछ सालों में आतंकियों की रहस्यमय मौत ने भी सबको हैरान भी किया है। चाहे ये सभी मौतें रहस्यमय और प्राकृतिक थी, लेकिन इसके बावजूद खालिस्तान समर्थकों ने इसके आरोप भारत पर लगाने शुरू कर दिए।
बीते कुछ सालों पर नजर दौड़ाएं तो हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा, परमजीत पंजवड़ और रिपुदमन सिंह मलिक वे चार आतंकी थी, जिनकी मौत रहस्य बनी हुई है। वहीं, कनाडाई सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत सरकार पर ही सवाल उठा दिए। खालिस्तानियों का तो यह भी कहना है कि अमेरिका- कनाडा में खुलेआम घूम रहा आतंकी सिख फॉर जस्टिस का मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारतीय एजेंसियों का अगला निशाना है। NIA ने तो आतंकी पन्नू पर नजर रखी हुई है।

निज्जर ने देखा था खालिस्तान बनाने का सपना
इस समय हरदीप सिंह निज्जर का नाम सबसे चर्चित है। निज्जर मरने से पहले तक खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का चीफ बनकर घूम रहा था। उसका सपना भारत को तोड़ अलग देश बनाने का था। पंजाब के जालंधर जिले के गांव भारसिंहपुर में जन्मे पन्नू पर NIA ने का रहने वाला था और लंबे समय से कनाडा में रह रहा था। हरदीप सिंह निज्जर पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था।
लेकिन, 18 जून को सरी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर कार में उसे अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गई। भारतीय खूफिया एजेंसियों को इनपुट मिली थी कि यह हत्या खालिस्तानी आतंकियों की आपसी रंजिश और बीते समय में मारे गए आतंकी रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या का बदला है, लेकिन खालिस्तानी व कनाडा सरकार ने इस पर विश्वास किए बिना इसके आरोप भी भारत पर लगाए।

भारतीय झंडे का अपमान
भारतीय दूतावास पर हमले की योजना बनाने वाले खालिस्तान समर्थक नेता अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में मौत हो गई थी। यह वही आतंकी खांडा है, जिसने भारतीय दूतावास से तिरंगा उतार, उसका अपमान किया था।
सूत्रों ने बताया कि वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था और उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। लेकिन खालिस्तानी समर्थकों ने यहां भी आरोप लगाया कि भारतीय खूफिया एजेंसियों ने उसे जहर देकर मारा है।

पाकिस्तान में गोली मारी गई थी आतंकी पंजवड़ को
4 महीने पहले पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की गोलियां मार हत्या कर दी थी। खालिस्तान कमांडो फोर्स का प्रमुख बनने के साथ ही वह बीते 33 सालों से पाकिस्तान में शरण लिए हुए था। जहां उसने अपना नाम भी सरदार मलिक सिंह रखा हुआ था।

आतंकी रिपुदमन सिंह मलिक की गोलियां मार हत्या
जुलाई 2022 में आतंकी रिपुदमन मलिक की कनाडा में ही गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। साल 1985 में एयर-इंडिया फ्लाइट के अपहरण मामले का मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड रिपुदमन सिंह मलिक था। लेकिन रिपुदमन सिंह मलिक को 2005 को इंडिया की फ्लाइट के अपहरण मामले में सबूतों के अभाव की वजह से बरी कर दिया गया था। लेकिन उसे कनाडा के सरी में गोलियां मार कार कत्ल कर दिया गया था।
Source link