गुजरात के खेड़ा में शोभायात्रा पर पथराव: 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 घायल, एक दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया

Gujarat

खेड़ा (गुजरात)41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ठासरा शहर में भगवान शिव की शोभायात्रा पर मस्जिद की छत से पत्थर फेंकते हुए उपद्रवी।

गुजरात के खेड़ा जिले के ठासरा तालुका में भगवान शिव की शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। ठासरा में शुक्रवार शाम को शोभायात्रा निकाल रहे भक्तों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने मस्जिद की छत से पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए।

शिव बारात पर मस्जिद की छत से शुरू हुआ था पथराव।

शिव बारात पर मस्जिद की छत से शुरू हुआ था पथराव।

पथराव में 9 लोग घायल
पथराव में 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पथराव की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

इस मामले में पुलिस ने दोनों समुदायों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पथराव में मची भगदड़ के बाद गलियों में बिखरे पड़े जूते-चप्पल।

पथराव में मची भगदड़ के बाद गलियों में बिखरे पड़े जूते-चप्पल।

धार्मिक स्थल की छत से पत्थरबाजी
इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक समुदाय के लोग मस्जिद की छत पर खड़े होकर पत्थर फेंक रहे हैं।

इसके बाद दोनों ओर से पत्थऱबाजी शुरू हो जाती है। गलियों में भी पत्थर पड़े हुए देखे जा सकते हैं। पथराव के चलते भगदड़ मचने के हालात भी वीडियो में साफ देखे जा सकते हैं।

पथराव के बाद मची भगदड़।

पथराव के बाद मची भगदड़।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैगमार्च भी निकाला। इसके अलावा पुलिस ने पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। पुलिस जांच कर रही है कि उपद्रिवयों को पथराव के लिए किसने उकसाया?

पत्थर कहां से आए? क्या इस घटना की तैयारी पहले से ही थी? मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

ठासरा शहर के पुराने बस स्टैंड के पास की गली, जहां यह पथराव हुआ।

ठासरा शहर के पुराने बस स्टैंड के पास की गली, जहां यह पथराव हुआ।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *