ग्रेजुएट हैं तो जूनियर असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका: 10वीं पास के लिए रेलवे में वैकेंसी, भंडारण निगम में सिलेक्शन होने पर 1.40 लाख मिलेगी सैलरी

Bihar

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। IDBI बैंक लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 643 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सिलेक्शन होने पर 54000 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है।

केंद्रीय भंडारण निगम(CWC) की ओर से 178 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंटेंट, सुपरिटेंडेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती होगी। सिलेक्शन होने पर 29,000 रुपए से 1,40,000 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2023 है।

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) की ओर से स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती निकाली गई है। सिलेक्शन होने पर 34800 से 44900 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 है।

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने असिस्टेंट मैनेजर के 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 50 हजार तक सैलरी मिलेगी।

ईस्टर्न रेलवे की ओर से 3115 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, लाइनमैन, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन आदि पद शामिल हैं। फॉर्म 26 सितंबर से भरें जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2023 है।

  • आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *