- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Will Remain Cloudy For Next Two Days| Chandigarh Weather Update| Chandigarh Rain Update| Chandigarh Temperature Update
चंडीगढ़36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

15 सितंबर से बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 15 सितंबर से 17 सितंबर तक तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ यह बारिश हो सकती है। इससे शहर के तापमान में गिरावट आएगी। कल शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है
अब तक हुई 1099.1 MM बारिश
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 1099.1 MM बारिश हो चुकी है। जो कि सामान्य से 36 प्रतिशत अधिक है। इसमें सबसे ज्यादा जुलाई महीने में 800 MM बारिश हुई थी। वहीं अगस्त में 159.1 MM बारिश हो चुकी है.
इस प्रकार रहेगा तापमान
चंडीगढ़ में 14 और 15 सितंबर को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 16 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, 17 सितंबर को न्यूनतम 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पिछले दिनों सूखना का बढ़ गया था जलस्तर
जुलाई और अगस्त में हुई बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। सुखना लेक की अधिकतम क्षमता 1163 फीट तक है। इससे ऊपर पानी पहुंचने पर खतरा हो जाता है। इसलिए बार-बार इसके फ्लड गेट भी खोलने पड़े थे। जिससे चंडीगढ़, बलटाना और जीरकपुर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हुई थी।
Source link