चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में साइकिल रैली निकालकर फिट रहने का संदेश देते लोग।
चंडीगढ़ में विश्व साइकिल दिवस पर शनिवार को सेक्टर 42 कम्युनिटी सेंटर से एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की CEO अनिंदिता मित्रा की अध्यक्षता में इस साइक्लोथॉन को अमृत उत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। चंडीगढ़ नगर निगम के MOH की महिला कर्मियों ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना किया।
इस साइक्लोथॉन में नगर निगम के स्टाफ जो रोज साइकिल पर काम पर आते हैं एवं बच्चे, युवा और वयस्कों ने भाग लिया। इस मौके पर निगम मेयर अनूप गुप्ता और एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कैलोरी जलाने में मदद करती है साइकिलिंग
मेयर अनूप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों को साइकिल चलाना चाहिए। साइकिल चलाना सबसे अच्छा हृदय-संबंधी (कार्डियो) व्यायाम है। यह कैलोरी जलाने में मदद करता है। वजन नियंत्रण में रखता है। सहनशक्ति बनाने में मदद करता है और मांसपेशियों और हड्डी की शक्ति में वृद्धि करता है। यह तनाव से राहत देने वाला एक प्रमुख व्यायाम भी है।

चंडीगढ़ में साइकिल रैली में भाग लेते लोग।
खासकर जब पार्क या भीड़भाड़ रहित सड़क जैसे अनुकूल माहौल में किया जाता है। नियमित साइकिल चलाना आपके हृदय, फेफड़ों और रक्तप्रवाह को उत्तेजित करता है। हृदय संबंधित बीमारियों के आपके जोखिम को कम करता है। एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस पर साइक्लोथॉन का आयोजन उनके वार्ड में कराए जाने के लिए वो नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा का आभार जताते हैं।
समाज को तनावमुक्त और स्वस्थ रखने के लिए पहल
बंटी ने बताया कि साइक्लोथॉन सेक्टर 42 कम्युनिटी सेंटर से छोटे गोल चक्कर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 42 पर सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि आज के युग में हृदय रोग बड़ी चिंता है। प्राथमिक देखभाल और सावधानी के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए साइक्लोथॉन से एक पहल की है। हमारी पहल हमारे परिवेश को तनावमुक्त और स्वस्थ रखने के लिए है।
Source link