आगरा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जनकपुरी में देर रात तक लोगों की भीड़ रही। मंच पर बैठे श्रीराम और माता सीता के स्वरूप के दर्शन करने को हर कोई लालायित था। लोगों ने पहले दर्शन किए। इसके बाद खाने-पीने और मेले का आनंद लिया।

घोडे़ पर सवार होकर श्रीराम जनक महल पहुंचे।

सीताजी और राम के स्वरूप के मंच पर पहुंचने से पहले उनकी सखियों ने डांस कर उनका स्वागत किया।

संजय प्लेस में जनकपुरी पर हर बिल्डिंग को लाइटों से सजाया गया था।

भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों ने अपने बच्चों को कंधों पर बैठा लिया। इसके बाद बच्चों ने भी जनक महल को देखा।

जनक पुरी में लोटस टैंपल की झांकी भी सजाई गई थी।

जनकपुरी में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। लोगों ने सड़क से ही भजनों का आनंद लिया।

इस्कान मंदिर द्वारा जनकपुरी में संकीर्तन यात्रा निकाली गई।

जनक महल मे प्रवेश के लिए लोगों की भीड़ थी। अंदर जगह न होने के कारण लोगों को बाहर से ही दर्शन करने पडे़। प्रवेश को लेकर काफी धक्का मुक्की भी हुई।
Source link