जालंधर में काला कच्छा गैंग के पोस्टर लगाए: रात के समय घरों को बना रहे निशाना; CCTV में भी हुए थे कैद

Punjab

जालंधरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पोस्टर लगाता पुलिस कर्मचारी - Dainik Bhaskar

पोस्टर लगाता पुलिस कर्मचारी

पंजाब के जालंधर में कुछ दिनों से काला कच्छा गिरोह एक्टिव नजर आ रही है। एक दो जगह पर गिरोह के सदस्यों ने रात के अंधेरे में वारदातें भी की हैं। एक घर में काला कच्छा गिरोह के सदस्य घुसे थे, लेकिन मकान मालिक के उठ जाने और लाइट जला देने पर भाग गए। यह गिरोह शहर में CCTV कैमरों में भी कैद हुआ था।

पुलिस ने शहर में काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नजर आने के बाद इनके पोस्टर जारी कर दिए हैं और शहर की दीवारों पर चस्पा किए जा रहे हैं। काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में देखी गई है। पुलिस इस संबंध में कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पोस्टर लगाता पुलिस कर्मचारी

पोस्टर लगाता पुलिस कर्मचारी

हुक्म चंद कॉलोनी से मिली थी शिकायत
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सेठ हुकम चंद कॉलोनी से पुलिस को शिकायत मिली थी। कुछ लोग अंडरवियर डाल के कॉलोनी मे देखे गए थे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं।

दीवार पर लगाया गया पोस्टर

दीवार पर लगाया गया पोस्टर

इलाके में गश्त करने वाली पुलिस की PCR टीम को भी वीडियो क्लिप दे दी है और बाकी टीम को भी अलर्ट किया हुआ है। झुग्गी-झोपडी में रहने वाले लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि संदिग्ध लोगों के बारे में कुछ पता लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उनकी टीम की कोशिश है कि जल्द इनको काबू किया जाए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *