जालंधर में 2000 के नोट को लेकर खूनी संघर्ष: फैक्ट्री मालिक और कबाड़ी आपस में भिड़े, हथियार चले, पेमेंट को लेकर बढ़ा झगड़ा

Punjab

जालंधर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
खूनी टकराव में एक घायल को स्ट्रैचर पर ले जाते सिविल अस्पताल के कर्मचारी और पुलिस। - Dainik Bhaskar

खूनी टकराव में एक घायल को स्ट्रैचर पर ले जाते सिविल अस्पताल के कर्मचारी और पुलिस।

RBI ने 2000 के नोट बंद करने का ऐलान क्या किया, इसके लिए अब खूनी टकराव होने लगे हैं। जालंधर की गुलमोहर कॉलोनी में एक कबाड़ी और फैक्ट्री मालिक पेमेंट में 2 हजार के नोट देने पर भिड़ गए। बीत कल तक दोनों में हाथापाई तक बात पहुंची थी और मामला शांत हो गया था, लेकिन आज फिर फैक्ट्री मालिक ने कबाड़ी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में कबाड़ी राम संजीवन उसकी पत्नी और उसका एक साथी घायल हुआ है। जबकि, कबाड़ी राम संजीवन ने एक हमलावर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान जसप्रीत सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। वह भी इस मारपीट के खेल में घायल हुआ है। सभी घायलों को पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल को सिविल अस्पताल में ले जाती पुलिस।

घायल को सिविल अस्पताल में ले जाती पुलिस।

फैक्ट्री मालिक मांग रहा था 500 के नोटों में पेमेंट
कबाड़ी राम संजीवन ने बताया कि उसने गुलमोहर सिटी की गली नंबर 4 में एक फैक्ट्री से साढ़े 7 क्विंटल कबाड़ खरीदा था। फैक्ट्री मालिक को उसने बताया कि इसकी 30 हजार पेमेंट बनी है। जब उसने पेमेंट 2 हजार के नोटों में की तो फैक्ट्री मालिक अड़ गया कि उसे पेमेंट 500 के नोटों में चाहिए। कबाड़ी ने कहा कि पेमेंट तो वह 2 हजार के नोटों में ही देगा। उसके पास 500 के नोट नहीं हैं। इस पर दोनों में बहस हो गई।

हमले के बारे में जानकारी देती पीड़ित कबाड़ी राम संजीवन की पत्नी।

हमले के बारे में जानकारी देती पीड़ित कबाड़ी राम संजीवन की पत्नी।

10-15 गुंडे लेकर पहुंचा फैक्ट्री मालिक
2 हजार के गुलाबी नोटों ने दोनों में मारपीट करवा दी। किसी तरह से कुछ लोगों के बीच में पड़ने के बाद पिछले कल मामला शांत हो गया। कबाड़ी अपने धंधे पर वापस आ गया, लेकिन मारपीट को लेकर फैक्ट्री मालिक में अंदर से खुन्नस रही। राम संजीवन ने बताया कि फैक्ट्री मालिक आज अपने 10 से 15 गुंडे जिनके पास तेजधार हथियार थे लेकर आया।

फैक्ट्री मालिक और किराए के गुंडों ने तेजधार हथियारों से उसके और उसके परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने कबाड़ी राम संजीवन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *