सहरसाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मृतक सुनील कुमार की फाइल फोटो।
सोमवार शाम एक अज्ञात कार ने बाइक सवार भाई बहन को रौंद कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना महिषी थानां क्षेत्र के बलुआहा पूल स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।
घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई-बहन को सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बहन का इलाज जारी है। मृतक बाइक सवार की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी सुनील कुमार (25) के रूप में हुई है।
वहीं जख्मी बहन की पहचान स्मिता कुमारी (12) के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों भाई बहन बाइक पर सवार होकर सहरसा से अपने गांव रसलपुर जा रहे थे। तभी महिषी थानां क्षेत्र के बलुआहा पुल स्थित पेट्रोल पम्प के पास उन्हें पीछे से आ रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोग।
कार की तलाश में जुटी पुलिस
महिषी थाना अवर निरीक्षक अशोक कुमार राम ने बताया कि दोनों भाई-बहन बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी अज्ञात कार ने दोनों को टक्कर मार दिया और मौके से कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस सड़क हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई और बहन का इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात कार की तलाश में जुटी है।
Source link