शाजापुर (उज्जैन)10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बायपास पर बुधवार रात को दोपहिया वाहन से आ रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर घायल एवं मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया। मृतक का नाम अनोखी मालवीय है जो सतगांव का निवासी है और शाजापुर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है। दूसरा विक्रम मालवीय मगरिया का निवासी है जो गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। दोनों काम से गए हुए थे और लौट रहे थे, इसी बीच हादसा हुआ।
Source link