नवादा में डीएम-एसपी पंचायतों में करेंगे जनसंवाद: महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में लेंगे सुझाव, लोगों को करेंगे चर्चा

Bihar

नवादा38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में विभिन्न पंचायतों में जन संवाद आयोजित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने बताया कि जनसंवाद के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी प्रदान करना है।

उनके सुझाव और प्रतिक्रिया को प्राप्त कर निराकरण किया जाना है। राज्य सरकार के आधारभूत संरचना के निर्माण शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित योजनाएं समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण योजनाओं पर होगी चर्चा

जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चयनित पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी और महत्वपूर्ण योजनाओं का पंपलेट आदि बनाकर वितरित किया जायेगा।

जन संवाद के सफल संचालन के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कोषांग का गठन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनों के बीच सूचना का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के अन्दर तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कई अधिकारी रहेंगे मौजूद

जन संवाद कार्यक्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। ऑडियो, वीडियो के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा सरकार महत्वपूर्ण और जन उपयोगी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम नुक्कड़ नाटक भी कराया जाएगा।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर और रजौली को निर्देश दिये कि चयनित पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थलों का चयन करना सुनिश्चित करेंगे। जन संवाद स्थल पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

क्या कहते है एसपी

एसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यह आम जनता से संयुक्त होने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। संबंधित स्थलों पर थानाध्यक्ष और चैकीदार भी उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *