‘नाइटी फाड़ की अंधाधुन पिटाई’: अररिया में महिला का अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार

Bihar

अररिया11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रगति कुमारी ने घरेलू हिंसा और जान से मारने का प्रयास करने को लेकर फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता महिला कॉलेज के पास वार्ड संख्या 9 की रहने वाली है।

महिला के साथ मारपीट

प्रगति ने बताया कि शनिवार की सुबह मेरे पति सिद्धांत कनौजिया, ससुर मधुसूदन कनौजिया, सास मुन्नी कनोजिया, देवर अविनाश कनौजिया ने मिलकर मेरे साथ गाली गलौज की। इसके बाद मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। सभी ने मेरा बाल पकड़ते हुए सीढ़ी से गिराकर लात, मुक्का और डंडा से मेरी अंधाधुंध पिटाई की। बुरी नीयत से सिद्धार्थ कनौजिया ने मेरी नाइटी फाड़ दी। इस दौरान उसने पेट्रोल मंगाकर जला देने की बात भी कही।

10 लाख ससुराल वालों ने मंगाए

प्रगति ने बताया कि उसे अपने पिता से 10 लाख रुपए लेकर आने की बात उसके ससुराल पक्ष ने कहा है। उसके छोटे बेटे को भी ससुराल वालों ने गायब कर दिया है। प्रगति का कहना है कि उसके पति का अन्य लड़की से अवैध संबंध है। इसको लेकर यह लोग हमेशा से दहेज की मांग करते हैं। इसके बाद वह रविवार किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस प्रशासन के पास फारबिसगंज थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। प्रगति ने संबंधित लोगों के विरुद्ध फारबिसगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *