नवादा20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| नवादा
श्रीशिव छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पुणे, महाराष्ट्र में 10 सितम्बर से 11 सितम्बर तक आयोजित 5वीं नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 में बिहार के राजीव कुमार द्वारा कांस्य पदक जीता गया। राजीव कुमार द्वारालगातार 3 बार नेशनल मेडल जीता गया। उन्होंने 2019 में सिल्वर ,2022 में सिल्वर ,2023 में कश्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में बिहार ने 23-7 से हरियाणा को हरा कर कास्य पदक अपने नाम किया है। राजीव नवादा जिला के सोनसिहारी पंचायत के बेलधार गांव के रहने वाले रामशरण प्रसाद के पुत्र हैं। उन्होंने अपने गांव का और नवादा जिला का नाम रोशन किया है। बिहार सरकार द्वारा 21 दोनों का कैंप लगाया गया। बिहार सरकार द्वारा कीट सभी खिलाड़ियों को दिया गया, जिसके लिए उन्होंने बिहार सरकार और बिहार व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन को भी धन्यवाद दिया।
Source link