पंजाब के 6 मार्ग बंद कर किसानों का चक्का जाम: धोखाधड़ी के शिकार किसान ने खुदकुशी की; संगठनों की कार्रवाई की मांग

Punjab

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Farmers Protest Closed Six Roads State Today; Suicide Farmer Sukhwinder Singh Resident Ludhiana Victim Land Mafia Fraud Angry Farmers Demand Justice

चंडीगढ़41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लुधियाना निवासी किसान सुखविंदर सिंह की मौत मामले में धरने पर बैठकर इंसाफ की मांग करते रोष व्याप्त किसान। - Dainik Bhaskar

लुधियाना निवासी किसान सुखविंदर सिंह की मौत मामले में धरने पर बैठकर इंसाफ की मांग करते रोष व्याप्त किसान।

पंजाब के किसानों ने आज लुधियाना के छह मार्ग बंद कर चक्का जाम कर दिया है। इसका कारण भू-माफियाओं की ठगी का शिकार लुधियाना निवासी किसान सुखविंदर सिंह का खुदकुशी करना है। मामले में इंसाफ नहीं मिलने से रोष व्याप्त किसान छह मार्ग बंद कर इंसाफ मिलने तक मोर्चा लगाकर बैठे हैं।

सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में SIT द्वारा जांच कर इंसाफ की मांग की है। लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने पर मृत किसान के भाई दिलदार सिंह और पंजाब किसान संगठन के जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा मरण-व्रत पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि भू-माफिया द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लेकर SIT खत्म करवाई गई है। उन्होंने दोबारा SIT द्वारा जांच के न्याय की मांग की है।

किसानों द्वारा लुधियाना के मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बंद किया गया।

किसानों द्वारा लुधियाना के मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बंद किया गया।

साल 2004 में बेची पौने सात एकड़ जमीन
किसान संगठन ने कहा कि किसान सुखविंदर सिंह ने साल 2004 में अपनी पौने सात एकड़ जमीन बेची थी, लेकिन एक भू-माफिया द्वारा जमीन के इकरारनामा की तारीख 1 से बदलकर 21 कर किसान से धोखाधड़ी की गई। किसान सुखविंदर सिंह बीते बीस साल तक अदालत और पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगातार रहा। उसकी पूरी पूंजी केसों में लग गई।

इससे तंग आकर उसने बीते दिनों निराश होकर खुदकुशी कर ली। सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में पुलिस-प्रशासन से बातचीत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मृत किसान सुखविंदर सिंह का शव अभी भी अस्पताल में है।

किसान सुखविंदर सिंह के खुदकुशी मामले की जानकारी देता रोष व्याप्त किसान।

किसान सुखविंदर सिंह के खुदकुशी मामले की जानकारी देता रोष व्याप्त किसान।

लुधियाना पुलिस कमिश्नर के घर के बाहर मोर्चा
किसानों का लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के घर के सामने मोर्चा चल रहा है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं होने पर करीब दस दिन पहले पंजाब जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा और मृत किसान के भाई दिलदार सिंह मरण-व्रत पर बैठे। फिर लुधियाना में पंजाब के छह पॉइंट बंद कर चक्का जाम किया।

किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
किसानों ने कहा कि ​​​​​​खेतों ​में धान की फसल लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि किसानों को निर्विघ्न बिजली मिलेगी और मोटर बंद करनी पड़ेंगी। लेकिन खेतों में अभी भी पर्याप्त बिजली नहीं नहीं मिल रही। इससे फसलें खराब हो रही हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *