- Hindi News
- Local
- Punjab
- Punjab BJP First Executive Body Appointed Former Congress SAD Ministers Leaders Before Punjab Assembly Elections; Old Leaders Punjab BJP Angry Congress Ministers SAD Leaders Given Major Responsibilities Punjab
अविनाश शर्मा, चंडीगढ़।11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की फाइल फोटो।
पंजाब की सभी सियासी पार्टियां लोकसभा चुनाव साधने के जोड़-तोड़ में जुटी हैं। पंजाब भाजपा ने भी बीते कल अपनी पहली कार्यकारिणी की सूची जारी की। इसमें पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले और बाद में कांग्रेस और शिअद से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री व नेता हैं।
सभी कांग्रेसी मंत्रियों और शिअद नेताओं को मुख्य जिम्मेदारियां सौंपे जाने से पंजाब भाजपा के पुराने नेता रोष में हैं। यही कारण है कि भाजपा नेता सुखविंदर सिंह ग्रेवाल समेत कुछ अन्यों ने खुलकर आपत्ति दर्ज कराई है। क्योंकि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा कार्यकारिणी में कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों और शिअद के नेताओं को मुख्य जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन्हें प्रदेश कोर कमेटी में शामिल करने सहित प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भाजपा में शामिल होने की फाइल फोटो।
भाजपा में कांग्रेसी मंत्रियों का जमावड़ा
पंजाब विधानसभा 2022 चुनावों से पहले और बाद में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई कांग्रेसी मंत्री और नेता भाजपा में शामिल हुए। इनमें कैप्टन के अलाव पूर्व PPCC प्रधान एवं पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व मंत्री स्वयं सुनील जाखड़ शामिल हैं। उनके अलावा पूर्व कांग्रेसी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पूर्व कांग्रेसी वित्त मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व विधायक एवं मंत्री केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका शामिल हैं।
इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
पंजाब भाजपा द्वारा पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता जगदीप सिंह नक्कई, बलबीर सिंह सिद्धू और फतेहजंग सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कारण पंजाब भाजपा के पुराने नेताओं को उन्हें अनदेखा करने पर रोष है।
पूर्व अकाली नेता भी साथ लिए
पंजाब भाजपा ने अकाली दल से लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल को कोर कमेटी में शामिल किया है। वह जालंधर उप-चुनाव के दौरान अकाली दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हाल ही में शिअद छोड़कर भाजपा में शामिल नेता अमनजोत कौर रामूवालिया को भी कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इनके अलावा अकाली दल से भाजपा में शामिल पूर्व विधायक अविनाश चंद्र को भी कोर ग्रुप में जगह दी गई है।

पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा की फाइल फोटो।
कोर कमेटी ग्रुप में पूर्व भाजपा प्रधान समेत अन्य नेता शामिल
पंजाब भाजपा कोर ग्रुप में पूर्व पार्टी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सोम प्रकाश, विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, हरजीत सिंह ग्रेवाल, जंगी लाल महाजन, भाजपा से पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, जीवन गुप्ता समेत पूर्व DGP पंजाब सरबजीत सिंह विर्क को शामिल किया गया है।
Source link