पटना32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डीएम डॉ.चंद्रशेखर ने सुनी लोगों की शिकायत।
लोक शिकायत निवारण में लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारियों को पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने निलंबित कर दिया है। लोक शिकायत निवारण में शिथिलता, संवेदनहीनता के आरोप में तीन अधिकारियों और कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी। संपतचक में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। अंचल अधिकारी मोकामा के खिलाफ 5 हजार रुपए और अंचल अधिकारी पुनपुन के खिलाफ 2500 रुपए का डीएम ने जुर्माना लगाया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गई कि अंचल में समस्या लेकर आने वालों को परेशान न किया जाए और समस्या सम्बंधित दस्तावेज को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कार्यालय-कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में तथा बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली, 2019 के तहत प्रथम अपील में शिकायतों की सुनवाई की। यहां कई पीड़ितों के समस्या का निवारण किया गया।
Source link