पटना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पटना डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने परिवार नियोजन पखवाड़ा जागरूकता अभियान को लेकर हिंदी भवन से 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड और शहरी क्षेत्र के लिए यह शुरुआत की गई है। परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 11 से लेकर के 26 तारीख तक इसका आयोजन किया जाएगा। परिवार नियोजन के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई है। लोगों के बीच में परिवार नियोजन के जो विभिन्न उपाय हैं। उनके संबंध में जो प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या बोले DM
वहीं लगातार डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की तैयारी पूरी है। लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है कि पानी नहीं जमा होने दे। जागरूकता अभियान भी हम लोग चला रहे है। सभी अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है। ब्लड और प्लेटलेट्स की भी व्यवस्था की गई है।
Source link