पठान के लिए बुरी खबर! कॉन्ट्रोवर्सी के बाद फिल्म मेकर्स ने बदला “पठान” का टाइटल, बेशर्म रंग गाने से हटा भगवा बिकिनी सीन, रिलीज डेट भी टली, फिल्म क्रिटिक के दावे कितने सच?

Bollywood


डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2023 के पहले ही महीने में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म “पठान” रिलीज होने वाली है। 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के साथ शाहरुख चार सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन फिल्म के पहले दो गाने रिलीज होने के बाद देश भर में एक नया बवाल शुरु हो गया। फिल्म के गाने और इसके टाइटल पर आए दिन कोई ना कोई नई खबर सामने आती है। अब एक बार फिर नए साल में इस मामले ने नया मोड़ लिया है। जिससे शाहरुख के फैंस को बड़ा झटका लगा सकता है। 

जनवरी में रिलीज नहीं होगी फिल्म 

रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने इन सभी बवालों को विराम देते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के टाइटल को भी बदलने का फैसला किया है। साथ ही फिल्म के पहले गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी वाले सीन को भी हटा दिया गया है। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है। लेकिन एक्टर और सेल्फ क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीट में इन सभी बातों को सामने रखा है। 

केआरके ने किया बड़ा दावा 

मशहूर फिल्म क्रिटिक केआरके ने मंगवार सुबह ट्वीट किया कि, “कंफर्म हो चुका है ‘पठान’ का टाइटल बदल दिया गया है, बेशर्म रंग गाने में भगवा बिकिनी भी नहीं रही। इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है। आधिकारिक घोषणा आज या कल आ सकती है।”

सेंसर बोर्ड ने भी दिए थे निर्देश

गौरतलब है कि, पठान फिल्म के पहले गाने “बेशर्म रंग” में दीपिका पादुकोण अपने बोल्ड अवतार में नजर आई थी। लेकिन गाने के आखिरी सीन में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी को देख फैंस भड़क गए और पूरे देश में बवाल शुरु हो गया। जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव कर रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया। इसके अलावा बोर्ड ने फिल्म के गानों में भी कुछ सीन्स चेंज करने की बात कही। इसी वजह से केआरके का यह ट्वीट सुर्खियों में बना हुआ है। देखना होगा कि केआर का यह दावा कितना सच साबित होता है। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *