भोपाल22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के बागसेवनिया इलाके में कार सवार महिला से तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। महिला ब्यूटी पार्लर संचालिका हैं। वो सैलून बंद करके बहन के घर जा रही थी, तभी 80 फीट रोड के पास दो स्कूटी सवार बदमाश ने कार के आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया। एक लड़का जबरन गाड़ी में बैठ गया और पिस्टल अड़ाकर पैसे मांगने लगा। जिससे महिला घबरा गई। युवक आर्म रेस्ट में रखा पर्स लेकर चला गया। घबराई महिला वहां से घर चली गई। अगले दिन थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
बता दें प्रियदर्शनी कॉलोनी, बागसेवनियां की रहने वाली बिंदिया यादव (32) पति जितेन्द्र ठाकुर से स्कूटी सवार 3 लड़के ने 1.5 लाख लूट लिए। महिला नवजीवन अस्पताल के ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उनका एक मकान पेबल बे कालोनी में बन रहा है। जिसके लिए उनके पति ने ठेकेदार को देने के लिए पैसे दिए थे। 23 मई को वो सैलून बंद करके अपनी कार से पेबल बे कॉलोनी स्थित बहन के घर जा रही थी। तभी रात करीब 10:40 पर पीछे दो स्कूटी उनको ओवरटेक की।
एक स्कूटी लाल कलर की थी, जिस पर दो लड़के सवार थे, जबकि दूसरी स्कूटी पर एक लड़का था। महिला 80 फीट रोड आम के पेड़ के आगे पहुंची थी तभी जिस पर दो लड़के सवार थे स्कूटी आगे लगाकर रोक लिया। महिला ने बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाया जिससे उनकी गाड़ी बंद हो गई।
पिस्टल अड़ाकर निकाला पर्स
स्कूटी के पीछे बैठा लड़का गाड़ी के पास आया। शीशा खुला होने की वजह से दरवाजा खोलकर बैठ गया। महिला ने वजह पूछी, तो बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद पैसे मांगने लगा, जिससे महिला घबरा गई। बदमाश ने पूरी गाड़ी की तलाशी ली तो आर्म रेस्ट बाक्स में रखा पर्स उसे मिला गया। जिसमें महिला ने 1 लाख 50 हजार रूपए व आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी रखी थी। जिसे जबरदस्ती छीनकर चला गया। महिला इतना घबरा गई कि वो सीधे घर जाकर सारी घटना पति को बताई इसके अगले दिन केस दर्ज कराया। टीआई संजीव चौकसे ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
Source link