पुणे-नागपुर फ्लाइट में महिला के साथ बदसलूकी: बगल में बैठे आरोपी ने अश्लील इशारे किए, गिरफ्तार

Maharashtra

नागपुर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक प्राइवेट एयरलाइन की पुणे-नागपुर फ्लाइट में एक महिला ने को-पैसेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना सोमवार की है। आरोपी फिरोज शेख (32) पुणे का रहने वाला है, जोकि पेशे से इंजीनियर है। सोनेगांव पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए नागपुर जा रही थी। फ्लाइट में उनके साथ को-पैसेंजर ने मास्टरबेट और गंदे इशारे किए।

महिला के चिल्लाने पर क्रू मेंबर और स्टाफ ने दिया ध्यान
महिला ने बताया कि फ्लाइट के उड़ान भरने के तुरंत बाद उसे झपकी लग गई थी। तभी खिड़की वाली सीट पर बैठा यात्री मास्टरबेट और गंदे इशारे करने लगा। जब सभी पैसेंजर फ्लाइट से उतर रहे थे, तो आरोपी भी भागने की कोशिश करने लगा। जिसका उन्होंने पीछा किया।

महिला ने चीख कर क्रू मेंबर और ग्राउंड स्टाफ को बुलाया, जिन्होंने तुरंत CISF के सिपाही को बुलाकर आरोपी को रोका और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी ने मुझे कुहनी मारी और गंदे इशारे किए: महिला
महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पहले उसे लगा कि आरोपी कुछ खुजली कर रहा है, जिसे उन्होंने इग्नोर कर दिया था। लेकिन जब उसने ऐसा करना जारी रखा तो उसे शक हुआ और आरोपी ने उसे बेशर्मी के साथ कुहनी मारी और अश्लील हरकतें की। उन्होंने बताया कि वो केबिन क्रू को बुलाना चाहती थी, लेकिन तब तक फ्लाइट रनवे पर उतरने लगी थी और आरोपी शेख पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश करने लगा था।

पुलिस ने केस दर्ज किया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिरोज शेख पर IPC की धारा 354 (किसी महिला पर हमला करना या आपराधिक बल का उपयोग करना, उसकी शील भंग करने का इरादा करना), 354A (यौन उत्पीड़न) और 509 (एक महिला को शब्द, इशारा या कृत्य से उसका शीलभंग करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चार महीने में महिलाओं के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की छठवीं घटना

13 सितंबर: मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट में महिला पैसेंजर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। फ्लाइट की लाइट्स धीमी होने के बाद महिला पैसेंजर के बगल में बैठा शख्स उन्हें गलत तरीके से छू रहा था। ​​​​महिला के रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया था।

7 सितंबर: मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले आरोपी ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था।

18 अगस्त: माले-बेंगलुरु फ्लाइट में मालदीव के एक पैसेंजर (51) ने एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की थी। आरोपी ने एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ और कहा- मैं पिछले 51 साल से तुम्हारी जैसी लड़की की तलाश में हूं। तुम सर्विस के लिए कितना चार्ज करती हो। आरोपी पैसेंजर को पुलिस ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था।

16 अगस्त: दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने छिपकर फ्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिला के वीडियो बनाए और आपत्तिजनक फोटो ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नोटिस जारी किया था।

26 जुलाई: दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में 24 साल की महिला डॉक्टर ने एक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। डॉक्टर ने शिकायत में बताया- प्रोफेसर बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने से पहले उसने मुझे गलत जगह छुआ।

ये खबर भी पढ़े…

पीड़ित बोली- मुझे गलत जगह छुआ; दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई घटना

दिल्ली से मुंबई जा रहे एक प्रोफेसर पर फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। 26 जुलाई को हुई इस घटना में पीड़ित महिला 24 साल की डॉक्टर है। उसने शिकायत में आरोप लगाया, ‘प्रोफेसर उसके बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने से पहले आरोपी ने उसे गलत जगह छुआ।’ पढ़ें पूरी खबर…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने ऑफिसर को थप्पड़ मारा, हिरासत में लिए जाने के बाद माफी मांगी

सिडनी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट की घटना सामने आई थी। एक पैसेंजर ने एअर इंडिया के सीनियर ऑफिसर को थप्पड़ मारा। क्रू मेंबर की शिकायत के बाद दिल्ली एअरपोर्ट पर पैसेंजर को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसने लिखित में अधिकारी से माफी मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 9 जुलाई की थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *