पूर्व BJP मंत्री का पंजाब CM पर पलटवार: बोले- भगवंत मान ने जेड प्लस सुरक्षा ली, मंत्रियों-विधायकों को भी दिलाई, लोगों की सुरक्षा कौन करेगा?

Punjab

मोगा24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी पर भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर डीपी चंदन ने कमेंट किया है। वे दोनों आज मोगा में होटल जैसवाल में कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पंजाब में अमन कानून नाम की व्यवस्था नहीं: कालिया
इस दौरान चंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सुरक्षा के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी ली है। मंत्रियों व विधायकों को भी सबसे अधिक सुरक्षा मुहैया करवाई है। पंजाब पुलिस के जवान अब आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों व मंत्रियों के साथ लगे हैं। ऐसे में पंजाब के लोगों की सुरक्षा कौन करेगा? क्या उन्हें भगवान के सहारे पर छोड़ा गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह अपने मंत्रियों, नेताओं तथा विधायकों की सिक्योरिटी में कटौती करके लोगों की जान-माल की रक्षा को यकीनी बनाएं। आज पंजाब में अमन कानून की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। पंजाब में लोकतंत्र नाम की कोई भी चीज नहीं हैं। दिनदहाड़े गैंगस्टर गोलियां चला रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम है।

आने वाले दिनों में भाजपा की ताकत और बढ़ेगी: कालिया
मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि वह दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए कार्य करने की बजाए पंजाब की अमन कानून की स्थिति को ठीक करें, ताकि पंजाब के लोगों की जान-माल की रक्षा हो सकें। वहीं उन्होंनें दावा किया भाजपा सभी 13 सीटों पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इतिहास कायम करेगी तथा भाजपा की आने वाले दिनों में ताकत और बढ़ेगी।

भाजपा के कार्यकर्ताओं व विधायकों को आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए प्रतिदिन 2 घंटे कार्य करना चाहिए तथा लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं से लोगों को ही अवगत कराना चाहिए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *