फतेहपुर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फतेहपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
फतेहपुर जिले में दो नगर पालिका सहित 4 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासदों को नामित अधिकारी के द्वारा शपथ ग्रहण कराया। जहां शपथ ग्रहण में पहुंची केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में बनी तीसरी सरकार से शहर और गांव के वार्डों में विकास की गंगा बहेगी। अध्यक्ष पद के लिए एक सपा तो 5 भाजपा के अध्यक्षों ने शपथ ग्रहण किया।
जिले की सबसे प्रतिष्ठा वाली नगर पालिका में सपा से राज कुमार मौर्य और 34 सभासदों को नहर कालोनी परिसर में एसडीएम सदर अवधेश निगम ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सपा से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज से सपा विधायक उषा मौर्या सहित नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिंदकी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राधा साहू और 25 वार्डों के सभासदों को एसडीएम बिंदकी अंजू वर्मा ने शपथ ग्रहण कराया। खागा में भाजपा से नगर पंचायत के लिए तीसरी बार गीता सिंह ने 21 वार्डों के सभासदों के साथ शपथ ग्रहण किया, जिनको एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने शपथ दिलाई। किशनपुर नगर पंचायत में भाजपा से सुरेंद्र कुमार सोनकर ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए 10 वार्डों के सभासदों के साथ एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी के समक्ष शपथ ग्रहण किया।

फतेहपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
सभासदों को भी दिलाई गई शपथ
कारीकन धाता जो पहली बार नगर पंचायत बनी है यहां से भाजपा से रेखा सरोज ने अध्यक्ष पद के 16 वार्डों के सभासदों को अपर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार प्रथम ने शपथ दिलाई। बहुआ नगर पंचायत में भाजपा से रेखा वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए 10 वार्डों के सभासदों को एसडीएम न्यायिक प्रियंका ने शपथ दिलाई। इस सभा जगह पर जिले की सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इस बार यूपी में तीसरी सरकार बनने से नगर पालिका सहित पंचायतों के वार्डो में विकास की गंगा बड़े तेजी होगी।

फतेहपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
बोले- 2024 में बनेगी भाजपा सरकार
उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, भाजपा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा विधायक विकास गुप्ता, भाजपा विधायक राजेन्द्र पटेल, अपना दल विधायक जय कुमार जैकी सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फतेहपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

फतेहपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
Source link