फाजिल्का में बंद किए गए 2 टोल प्लाजा: कंपनी ने बैरिकेड उखाड़ लगाए ताले, अब लोगों को नहीं देना होगा शुल्क

Punjab

फाजिल्काएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
बैरिकेड उखाड़ते हुए अधिकारी। - Dainik Bhaskar

बैरिकेड उखाड़ते हुए अधिकारी।

पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर पढ़ते 2 टोल प्लाजा बीती रात से बंद कर दिए गए हैं। मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने टोल प्लाजा को ताले जड़ दिए। जबकि टोल प्लाजा कंपनी के लोगों ने अपने बैरिकेड भी उखाड़ लिए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 15 सालों से फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर 2 टोल प्लाजा चल रहे थे। जिन्हें समय पूरा होने से 48 दिन पहले बंद कर दिया गया है।

टोल प्लाजा पर ताला लगाते हुए अधिकारी।

टोल प्लाजा पर ताला लगाते हुए अधिकारी।

अब नहीं देना होगा टोल शुल्क

अब वाहन चालकों को इन टोल प्लाजा के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा और उनकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण बाधा भी कम होगी। टोल प्लाजा के बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें भी नहीं लगेंगी, जिससे यातायात में काफी आराम होगा। अब वाहन चालकों की जेब भी थोड़ा कम भारी होगी, क्योंकि वह टोल फीस का भुगतान नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *