फिरोजपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गिरफ्तार किए गए आरोपी।
फिरोजपुर पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 219 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ 2 थानों में केस दर्ज किया गया है। दोनों केस एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। जल्द चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी नशा कहां से लेकर आए थे।
पहले मामले में थाना कुलगढ़ी का है। जहां एसआई सोने ने पुलिस पार्टी के साथ बाइक सवार 2 नौजवान युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने रहे थे। मगर पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह व डिंपल निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई। जिनसे पुलिस ने 119 ग्राम हेरोइन बरामद की।
दूसरे मामले में थाना सदर जीरा पुलिस के एसआई जुगराज सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बस अड्डा के पास मौजूद थे। इस दौरान 2 आरोपी पुलिस टीम को देख कर घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे।आरोपी मनप्रीत सिंह व विजय निवासी फिरोजपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद की।
Source link