फिरोजाबादकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
फिरोजाबाद में रजावली थाना क्षेत्र के कस्बा नगला बीच में डीके गुप्ता हत्याकांड को लेकर चली आ रही रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना उग्र हो गया कि डीके गुप्ता के भाई अतुल गुप्ता और फूल किशोर के बीच फायरिंग होने लगी।
गोलीकांड में फूल किशोर और पड़ोसी जुल्फिकार के गोली लग गई जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गोलीकांड में घायल फूल किशोर पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला बीच तथा जुल्फिकार अहमद पुत्र अब्दुल सिराज निवासी नगला बीच का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
तीन साल पहले नगला बीच में भाजपा के व्यापारी नेता डीके गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी हत्याकांड को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश पनप गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों की अगल बगल में दुकान है। सामान लगाने को लेकर विवाद हो गया। फायरिंग हुई। जिसमें 2 लोगों को गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link