फिरोजाबाद29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिरोजाबाद में विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर वार्डों में दिखाई देने लगा है। जल भराव होने से मोहल्ले पानी-पानी हो गए हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पूरा मामला वार्ड नंबर-47 का है। जहां पर विगत तीन दिनों से लगातार बारिश होने के कारण जल भराव हो गया है। इस मोहल्ले के पार्षद लाला राइन ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां पर गंदा पानी भरा हुआ है।
जल निकासी के नहीं इंतजाम
जल निकासी के इंतजाम न होने के कारण मजबूरन लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। कच्चे रास्तों को बनवाने नालियों को बनवाने के लिए हमने नगर निगम में प्रस्ताव भी दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक के इस वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर उन्होंने 7 दिनों तक धरना भी दिया फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

बारिश के चलते गलियों में पानी भर गया है।
जलभराव से होकर निकल रहे लोग
इसका आलम यह हुआ की लगातार हो रही बारिश से पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा फिरोजाबाद शहर के विभिन्न वार्डों में जल भराव की समस्या है। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। जरूरी कामकाज के लिए लोगों को जल भराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

नालियां चोक होने के कारण गलियों गंदा पानी भरा है।
Source link