बगहा में घर मे घुसा 15 फीट का अजगर: बकरी को निवाला बनाने की कोशिश की, ग्रामीणों ने छुड़ाया

Bihar

बगहा (वाल्मिकीनगर)4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बगहा में वाल्मिकी टाइगर से सटे कैलाश पुर ठाड़ी में एक विशालकाय अजगर गांव में घुस गया। इसके बाद अजगर प्रकाश साह के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि प्रकाश साह के घर में बकरी बांधी गई थी। जिसे अजगर निगलने लगा। आसपास बांधी गई अन्य बकरियां चिल्लाने लगी आवाज सुनकर घर वाले जब पास पहुंचे तो एक 15 फीट लंबा अजगर बकरी को अपना निवाला बन रहा था। लोगों ने इसे देखकर शोर मचाना शुरू किया।

इसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह से अजगर को खींचते हुए घर से बाहर निकाला। इस बीच बकरी की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने बकरी को अजगर के पास फेंक दिया। लेकिन अजगर ने दोबारा बकरी को निवाला नहीं बनाया। फिलहाल लोगों ने अजगर को बांधकर रखा है, और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही लोग वन विभाग से मुआवजा की भी मांग कर रहे हैं।

बता दे की बरसात के दिनों में अक्सर जंगली जानवर जंगल से निकलकर बाहर आ रहे हैं। इधर वन विभाग के लोगों के द्वारा जानवरों को नहीं छेड़ने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही वन विभाग के द्वारा सूचना देने की भी अपील की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *