बठिंडा में थाने के बाहर ग्रामीणों का धरना: बोले- फौजी ने गांव की लड़की से कोर्ट मैरिज कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया, गिरफ्तार करो

Punjab

बठिंडा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
थाने के बाहर धरना देते ग्रामीण। - Dainik Bhaskar

थाने के बाहर धरना देते ग्रामीण।

बठिंडा के तलवंडी साबो में पुलिस चौकी के सामने बुधवार को ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक फौजी ने गांव की लड़की से कोर्ट मैरिज कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इसमें न्याय के लिए माता-पिता के साथ थाने के सामने धरना दिया।

लोगों ने सेना में कार्यरत गुरजीत सिंह नाम के एक जवान ने गांव किंगरा धौला (मुक्तसर) की लड़की करनदीप कौर से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद उसने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे
लड़की की मां ने अपने गांव के लोगों के साथ न्याय के लिए थाने के सामने धरना दिया है। मृतक लड़की की मां और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष घटना के बारे में बताया कि हम गुरजीत के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना दे रहे हैं। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे।

फौजी की जल्द होगी गिरफ्तारी
वहीं, तलवंडी साबो के डीएसपी ने कहा कि सिपाही ने जमानत के लिए याचिका दी थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए सिपाही की मां और बहन का भी बयान लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *