बठिंडा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अस्पताल में भर्ती जख्मी व्यक्ति।
बठिंडा आदेश अस्पताल के पास पौधा रोपण कर रहे सहारा वेलफेयर क्लब भुच्चो मंडी के मेंबर पर एम्बुलेंस चालकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल संस्था मेंबर को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल संस्था मेंबर की पहचान चमकौर सिंह वासी काहन सिंह वाला के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सहारा वेलफेयर क्लब के प्रधान सुखपाल सिंह ने बताया कि क्लब ने आदेश अस्पताल के पास लिंक रोड पर पौधे लगाने के लिए मंजूरी ली थी। क्लब का मेंबर ड्राइवर चमकौर सिंह जब पौधे लगा रहा था तो, वहां पर एम्बुलेंस खड़ी करने वालों ने उसे पौधे लगाने से रोक दिया।
जब उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के लिए मंजूरी ली है तो, उन्होंने मिलकर चमकौर सिंह पर हमला कर दिया। जिसे चमकौर सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस जल्द मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
Source link