बरनाला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चोरी के बारे में बताते घर के सदस्य।
बरनाला में सिटी पुलिस स्टेशन टू थाने के सामने एक दुकान और घर में चोरी हो गई। दुकान के मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी नीचे दुकान है और ऊपर घर है। रात को कुछ अज्ञात लोग आए और उनके तीन मोबाइल और कुछ सामान चोरी करके ले गए। उन्हें करीब 1 लाख का नुकसान हो गया है।
उनका घर सिटी 2 थाने के बिल्कुल सामने है। आसपास पहले भी ऐसी चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को तुरंत काबू किया जाए। जिससे उनके नुकसान की भरपाई हो सके। इसकी सूचना उन्होंने सिटी पुलिस स्टेशन को दे दी है।
इस संबंध में सिटी पुलिस स्टेशन 2 के प्रभारी बलवंत सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Source link