बरनाला में PRTC मुलाजिमों ने निकाला मार्च: पंजाब सरकार पर पक्का न किए जाने का लगाया आरोप, प्रदर्शन तेज करने की धमकी

Punjab

बरनालाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रदर्शन करते हुए मुलाजिम। - Dainik Bhaskar

प्रदर्शन करते हुए मुलाजिम।

बरनाला में पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने गेट रैली करके प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक है, अगर उसे बैठक में उनके लंबे समय से लटक रही मांगों की पूर्ति न हुई तो उसी दिन से पक्का रोड जाम कर दिया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

उन्होंने कहा कि पीआरटीसी सरकार की गलत नीतियों के कारण घाटे में जा रही है। उनके लंबे समय से मांग है कि उन्हें पक्की नौकरी दी जाए। पक्के कर्मचारी जैसी सभी सुविधाएं दी जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव से पहले उनके साथ वायदा किया था कि वह पक्की नौकरी देंगे। लेकिन सरकार के डेढ़ साल से अधिक समय बीत गया है। अब तक उनकी बात नहीं सुनी जा रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में हाजिर कर्मचारियों ने नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *