बलिया में बदमाशों ने महिला की हत्या की: बुजुर्ग महिला के सिर पर हैं गम्भीर चोटों के निशान, घर से सोने-चांदी का सामान भी गायब

UP

बलियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के परमन्दापुर गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शहर कोतवाली के परमन्दापुर निवासी बीना श्रीवास्तव (82) पत्नी स्व. केदारनाथ श्रीवास्तव की हत्या बादमाशों‌ ने घर में घुसकर शुक्रवार की रात कर दी थी।

महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं

लोगों की मानें तो बदमाश मृतक महिला की चेन, लॉकेट, अंगूठी, कान की बाली समेत अन्य सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो इसकी जानकारी लोगों‌ द्वारा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बलिया के सोनबरसा की मूल निवासी थी बीना

बताया जा रहा है कि बीना श्रीवास्तव बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा की मूल निवासी थी। उनके पति स्वर्गीय केदार श्रीवास्तव रेलवे में काम करते थे। जिनकी मृत्यु वर्ष 2005 में हो गयी थी। बीना परमन्दापुर में दो दशक से अधिक समय से आवास बनाकर निवास करती थी। बताया जा रहा है कि महिला परमन्दापुर में अपने घर पर अकेली रहती थी।

महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस कर रही जांच

मृतक बीना के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा सोनू कुमार श्रीवास्तव कानपुर नगर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जबकि छोटा बेटा आनंद कुमार श्रीवास्तव मुंबई में चीफ कंट्रोल ऑफिसर के पद पर रेलवे में तैनात है। वहीं एक बेटी स्मिता श्रीवास्तव है, जिनकी शादी हो चुकी है।

आसपास के लोगों ने वृद्ध महिला के बड़े पुत्र सोनू श्रीवास्तव को फोन से घटना की जानकारी दी।वृद्ध महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। घटना लूट की है या कुछ और विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *