बलिया में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल: शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों, राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर हुआ हादसा

UP

बलिया41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 मठ योगेन्द्र गिरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

रजनीश पाठक (30) पुत्र जनार्दन पाठक निवासी राम दहिनपुरम, बलिया‌‌ अपने मित्र पिंकू सिंह उर्फ सुमित सिंह (28) पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह निवासी रूपनगर, सदर कोतवाली बलिया के साथ शुक्रवार की रात दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक से दोनों लोग वापस बलिया लौट रहे थे। मठ योगेंद्र गिरी के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

मृतक के चाचा की तहरीर पर FIR
राहगीरों ने दोनों युवकों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने रजनीश पाठक को मृत घोषित कर दिया। पिंकू सिंह को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से भी पिंकू सिंह को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा नरेंद्र पाठक की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेजा गया है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *