बस्ती25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बाइक और स्कूटी की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसाजागीर गांव निवासी 3 युवक अमरजीत, कुलदीप, नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार निवासी अभिषेक एक ही बाइक पर सवार होकर फुटहिया से नगर बाजार की तरफ जा रहे थे। अभी वे महरीपुर चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक विपरीत दिशा से पत्नी के साथ आ रहे नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अरविंद सिंह (55) की स्कूटी से बाइक टकरा गई। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने अमरजीत, कुलदीप, अरविंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक और अरविंद सिंह की पत्नी उषा सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Source link