फिरोजाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने वाटर पार्क के मैनेजर को गोली मार दी। मैनेजर के गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह झगड़े का मामला लग रहा है।
घटना के पीछे लूट की आशंका
पचोखरा पुलिस के मुताबिक गांव छितरई का रहने अजय जाटव छितरई गांव के पास बनी सरिया फैक्ट्री में बन रहे वाटर पार्क का मैनेजर है। सुबह अजय बाइक से निर्माणाधीन वाटर पार्क पर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जानकारी मिलने पर घायल अजय को गंभीर हालत में टूण्डला के एक प्राइवेट मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा घटना के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है।

एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि रास्ते में दो व्यक्तियों में झगड़ा हो रहा था। अजय ने झगड़े में दखल देने की कोशिश की थी। तभी झगड़ा कर रहे लोगों में से किसी ने गोली चला दी, जो अजय को लगी है। अजय की हालत चिंताजनक बनी है, होश में आने पर पूरी जानकारी हो सकेगी।
Source link