खंडवा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खंडवा में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, इस दौरान अब तक 3 दिनों में 5 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अतिवृष्टि को देखते हुए खंडवा कलेक्टर ने स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर अनूपसिंह के मुताबिक, स्कूल वाले सिर्फ पूर्व से निर्धारित एग्जाम ही ले सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी का कहना है कि, लगातार बारिश को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी का एक दिवसीय आदेश निकाला है। कल वैसे भी रविवार है। स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक यह आदेश लागू रहेगा। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर आदेश प्रभावशील रहेगा। सिर्फ एग्जाम ले सकते हैं, वह भी वही एग्जाम जिसका टाइम टेबल पूर्व से निर्धारित किया गया है।
इधर, बारिश को देखा जाए तो तीन पुलिया निकासी की पूरी क्षमता के साथ बह रहा है। आबना नदी उफान पर है, सुक्ता नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। भगवंत सागर के गेट खोले जाएंगे। यहीं नहीं आधे से ज्यादा शहर में सुबह 5 बजे से लाइट बंद कर दी गई है। ओंकारेश्वर डैम के 22 गेट खोल दिए गए हैं।
Source link