‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट एजेंडा पर लड़ेंगे चुनाव’: मुंगेर में बोले चिराग पासवान, बिहार को विकसित राज्य बनाना है

Bihar

मुंगेर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंगेर में मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान मुंगेर के तारापुर पहुंचे। इस दौरान वे स्थानीय नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनका कुशल पूछने के लिए तारापुर आए। उन्होंने श्री सिंह को पार्टी का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि उनके कुशल स्वास्थ्य के लिए हुए हर संभव प्रयास निजी तौर पर करेंगे।

लोकसभा का चुनाव बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडा पर लड़ेंगे

उन्होंने अति शीघ्र उन्हें दिल्ली आकर इलाज कराने का अनुरोध किया। आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से श्री सिंह का स्वस्थ रहना पार्टी के लिए आवश्यक है। सांसद गांधीनगर में अवकाश प्राप्त शिक्षक संजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी की पुण्यतिथि पर उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडा पर लड़ेगी।

बिहार बच्चे शिक्ष के लिए दूसरी जगह जा रहे

बिहार को विकसित राज्य बनाना है। हकीकत है की तमाम घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद पिछले 75 वर्ष से हमारा बिहार पिछड़ा ही है। जी-20 सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्षों के समक्ष भारत के प्रधानमंत्री नालंदा विश्वविद्यालय को लेकर फक्र महसूस कर रहे थे। बिहार में शिक्षा को महत्व दिया गया था। देश और दुनिया के कोने से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए यहां आते थे। आज प्रदेश ऐसा बन गया है, जहां के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरी जगह जाते हैं। शिक्षा स्वास्थ्य के स्तर पर बिहार पिछड़ गया है उन्होंने संभावना जताई कि लोकसभा के साथ ही बिहार विधानसभा के चुनाव भी होंगे।

I.N.D.I.A गठबंधन में नेता नीति और नियति तीनों का अभाव

लोकसभा चुनाव में बिहार में सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा की गठबंधन के कई साथी दलों के बीच अंतिम रूप से बैठक कर फैसला लिए जाने पर सार्वजनिक करना उचित होगा। मीडिया के माध्यम से किसी सीट पर चुनाव की बात करना सही नहीं है। उसे गठबंधन के प्रमुख दल के फोरम पर रखना उचित है। मुझे नहीं लगता कि हाजीपुर की सीट पर चुनाव लड़ने की बात भाजपा के किसी भी नेता के साथ दूसरों ने की हो। I.N.D.I.A गठबंधन के संबंध में कहा कि इनके पास नेता नीति और नियति तीनों का अभाव है। उस गठबंधन को देश की जनता क्यों स्वीकार करेगी। पिछले 9 साल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *