भागलपुर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी विशाल कुमार की पत्नी नूतन देवी ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। वहीं मामले की जानकारी जब लड़की वालों को मिली तो सभी लोग मृतिका नूतन के ससुराल पहुंचे। जहां नूतन कमरे में फंदे से लटकी हुई थी।
मृतिका के परिजनों का आरोप है कि मृतिका के पति ने ही नूतन की हत्या की है। साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है। वहीं मृतिका का पति विशाल कुमार घर छोड़कर फरार हो गया है।
परिजनों की माने तो 2 माह पूर्व ही नूतन की शादी हुई थी। जिसके बाद लगातार पति और ससुराल वालों के द्वारा नूतन को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक दहेज कम देने पर उसके साथ मारपीट भी किया जाता था। जब नूतन अपने परिजनों से बात करती थी तब सारी बातें बताती थी।
वहीं परिजनों ने पति पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। इधर मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या है या खुदखुशी पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Source link