करछना41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंडल पांडेश्वर नाथ धाम में आयोजित बैठक में महामंत्री नीरज त्रिपाठी विधायक का स्वागत करते हुए।
प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे जिले में महा संपर्क अभियान शुरू करने को लेकर बैठक की। इसके लिए 30 मई से 30 जून तक डोर टू डोर लोगों से सम्पर्क करेंगे।
2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा
नगर निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश से सफलता से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। 30 मई से शुरू होने वाले महा संपर्क अभियान के जरिए ही भाजपा कार्यकर्ता 2024 के चुनाव की जमीन तैयार करेंगे। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व ने पूरा खाका तैयार करके जिले वाइज सभी का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक
फाफामऊ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मलाक हरहर स्थित गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंडल कार्य समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक है पहुंचाना
विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा सभा चुनाव की तैयारी हम सभी को अभी से शुरू करनी चाहिए। नगर निकाय चुनाव की सफलता को हमें लोकसभा चुनाव में दोहराना है। नरेंद्र मोदी को फिर से 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
शासन के 9 वर्ष में लागू की गई सरकार की योजनाओं को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हम लोग लोकसभा का चुनाव जीत सकते हैं। सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को मजबूत करें।

मंडल पांडेश्वर नाथ धाम में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, महामंत्री नीरज त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता हरि नारायण शुक्ल, लव गुप्ता, तुसली राम सरोज, राजेंद्र शुक्ला, हरी राम, अंबुज शुक्ला, सुशील मिश्रा, नवल किशोर, मिथलेश सिंह, अमित मिश्रा, अनुराग पांडेय, गिरी मणि शुक्ला, विनोद मिश्रा, गणेश पासी, राहुल चौधरी, पवन कुशवाहा, महेंद्र गिरी, ओम प्रकाश गिरी, वशिष्ठ नारायण शुक्ल, लालमनी सिंह, हरि राम रिंकू सिंह, रीता राज, रूपम त्रिपाठी, राज बहादुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आगामी कार्यक्रम की बनाई गई योजना
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल होलागढ़ की ओर से मंडल कार्य समिति की बैठक की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने किया। भारतीय जनता पार्टी मंडल पांडेश्वर नाथ धाम की ओर आयोजित मंडल कार्य समिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी ने किया।
Source link