भिंडएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मछंड में मासूम बालक आकाश त्रिपाठी की इसी मकान में हुई थी। अज्ञात आरोपी ने सूने घर में आग लगाई। पुलिस मौके पर जांच करती हुई।
भिंड के मछंड कस्बे में पांच वर्षीय बालक आकाश त्रिपाठी के हत्याराेपी के घर में बीती रात अज्ञात आरोपी ने आग लगा दी। आगजनी की घटना से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। मासूम बालक की हत्याकांड में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र, उसका पिता संतोष चौरसिया व उसकी मां एवं बहन जेल में है। आगजनी की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि अप्रेल महीने में रौन थाना क्षेत्र के मछंड कस्बे में बहुचर्चित मासूम बालक आकाश त्रिपाठी की हत्या कर पड़ोसी संतोष चौरसिया के घर कूलर में छिपा मिला था। इस मामले में मुख्य आरोपी संतोष चौरसिया का बेटा था जिसने ऑनलाइन आईपीएल के सटटा लगाकर करीब चालीस हजार रुपए हारा था जिसका कर्ज पटाने के फेर में पहले बालक का अपहरण किया फिर उसकी हत्याकर शव को कूलर में छिपाया था। इस मामले में पुलिस ने संतोष चौरसिया उसका बेटा धर्मेंन्द व उसकीपत्नी व बेटी को आरोपी बनााया था। इस मामले में पुलिस ने सभी को पकड़ते हुए जेल भेजे जाने की कार्रवाई की थी। इधर सूने मकान में अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी। आग की लपटें व धुआं को देख मौहल्ला वासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आगजनी की घटना में आरोपी बनाते हुए जांच शुरू कर दी है।
Source link