- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Chandraprakash Singh Said There Will Be Strike Under All Circumstances From 21st September, Sweepers Are Not Satisfied With The Increase In Salary
पटना14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक चित्र।
पटना नगर निगम के कर्मियों की 21 सितम्बर से होने वाली हड़ताल की तैयारी जोर पकड़ते जा रही है। आज पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले बांकीपुर अंचल कार्यालय पर आम सभा किया गया। सैंकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की। कर्मियों की यह हड़ताल 17 सूत्री मांगों को लेकर है।
निगम प्रशासन और निगम बोर्ड को हड़ताल का भय
बीते दिन पटना नगर निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले दैनिक सफाई कर्मियों के वेतन में 30 रुपए प्रतिदिन अतिरिक्त वेतन की बढ़ोतरी की मंजूरी मिल गई थी। इस पर समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि हड़ताल का भय निगम प्रशासन और निगम बोर्ड पर इतना है कि वो 30 रुपए बढ़ोतरी कर हड़ताल को रुकवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे हड़ताल रुकने वाला नहीं हैं। कोर्ट द्वारा निगमकर्मियों के पक्ष में निर्णय देने के बाद भी सरकार और निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जबकि एक माह के अन्दर ही सरकार को कार्रवाई का आदेश दिया गया था।

सभा को संबोधित करते समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह।
मजदूरों को तीस रुपए का लॉलीपॉप थमा रही है निगम
पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहा कि स्थायी समिति के लोग अपने लिए लाखों का योजना पास कर अपना हित साधेंगे और मजदूरों को तीस रुपया का लॉलीपॉप थमा रहे हैं। हड़ताल हर हाल में 21 सितम्बर से तय है और होकर रहेगी। इस बार का हड़ताल ऐतिहासिक होगा क्योंकि इसबार सारे कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
21 सितंबर से 8 हजार कर्मी जाएंगे हड़ताल पर
पटना नगर निगम के आठ हजार कर्मी 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस दौरान सभी सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। निगमकर्मियों की मुख्य मांग है कि विगत कई वर्षों से कार्यरत दैनिक कर्मियों को स्थायी किया जाए, न्यूनतम वेतन 18-21 हजार किया जाए, समाप्त किए गए चतुर्थ वर्ग के पद को फिर से बहाल किया जाए, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर आउटसोर्स मे कार्यरत कर्मियों को नगर निगम कर्मी के रूप में अडजस्ट किया जाए, समान काम का समान वेतन लागू किया जाए, निगमकर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की गांरटी दी जाए सहित अन्य कई मांग शामिल हैं।
Source link