मधेपुरा में दिनदहाड़े मुखिया को गोलियों से भूना, मौत: आक्रोशितों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सुनसान इलाके में मारी गई 4 गोली

Bihar

मधेपुरा23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मधेपुरा में मुखिया की हत्या।

मधेपुरा में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या कर दी गई। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास सुनसान इलाके में दीना पट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार को चार गोली मारी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि दिलीप कुमार दिसंबर 2022 में हुए निकाय चुनाव में मुखिया पद पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के बाद लोगों की भीड़।

घटना के बाद लोगों की भीड़।

बताया गया कि मुखिया दिलीप शुक्रवार को किसी काम से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तिलकोड़ा नहर के पास उनको शूट किया गया है। फिलहाल कितनी संख्या में अपराधी थे ये पता नहीं चल पाया है क्योंकि हत्या सुनसान इलाके में हुई है।

मुखिया दिलीप कुमार की हत्या।

मुखिया दिलीप कुमार की हत्या।

वहीं, मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

मुखिया की हत्या से लोगों में आक्रोश।

मुखिया की हत्या से लोगों में आक्रोश।

वहीं, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है। लोगों में आक्रोश है। हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। जाप नेता अमित कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *